HomeUncategorizedरोमांचक मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की दो विकेट से जीत

रोमांचक मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की दो विकेट से जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एक मैच ऋषभ व जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें रोनक ने 40, युवराज ने 40, श्रीयांश ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से वंश ने तीन, फहद ने तीन, मीम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से मीत ने 41, विराट ने 36, एम्स ने 40, शिवांश ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने 4, अहिल तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक बैठक गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में की जा रही है। टूर्नामेंट में 9 टीम हिस्सा ले रही हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments