नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली-रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में उमंग व उत्साह से भरपूर स्पोर्ट्स सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरी तथा प्रधानाचार्या संजया वालिया ने हवा में गुब्बारे उड़ा कर किया। यह स्पोर्ट्स सप्ताह विद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘गूंज’ साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय’ का प्रथम चरण है। इस सप्ताह बच्चों के लिए भिन्न भिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे दौड़ प्रतियोगिता, खो खो , फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन इत्यादि का आयोजन किया गया है। पूरे सप्ताह विद्यालय के बच्चे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 22 नवंबर को वार्षिकोत्सव के दिन सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरी ने कहा कि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते है, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व के गुण का भी विकास करते है।
कार्यक्रम में वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार तथा एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. राहुल शर्मा ने भी बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्या संजया वालिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में व्यावहारिक कौशल और करियर जागरूकता को बढ़ावा देना है।


