Homeअपराधहिमाचल में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हिमाचल में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

लखनऊ। एसटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं एफएसडीए विभाग की टीम ने 19 नवंबर को थाना नयागढ़, रजपुरा, जनपद सोलन, हिमाचल प्रदेश में नकली दवाई बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया।

टीम ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोनू पुत्र नागेश्वर मेहता निवासी ग्राम लातदाड, थाना मिराल, जनपद गढ़वा, झारखंड उम्र 25 वर्ष और मोहम्मद हशीन पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला माजरा हसन, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर उम्र 26 वर्ष शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि कंपनी का संचालक सुनील कुमार निवासी मंडावाला, जनपद बदायूं है। वह पूर्व में वाराणसी से नकली दवाई बनाने के कारण जेल जा चुका है। सुनील ने रजपुरा में नकली दवाई बनाने की कंपनी स्थापित कर रखी थी।

सुनील ने मोनू को 16 हजार रुपये प्रतिमाह व रहने-खाने का लालच देकर पैकिंग के काम पर रखा था। वह एक वर्ष से कंपनी में काम कर रहा था। मोहम्मद हशीन की बद्दी में मोबाइल शॉप थी। उसे 15-20 हजार रुपये प्रतिमाह का लालच देकर पैकिंग व दवाई तैयार होने पर कोरियर करने का काम दिया था। वह 6-7 माह से काम कर रहा था।

कंपनी में ऑन डिमांड नकली दवाएं तैयार कर कोरियर व पार्सल से सप्लाई की जाती थी। इनमें सीजेड टैबलेट, न्यूरो-300, पेंटोप्राजोल पैन-डी, प्रेसिज-300, गेप्राइड एम-2, जिकसेफ-एलबी और एसीपेक्स-625 शामिल हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular