विश्वास राणा
नित्य संदेश, मेरठ। दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स सप्ताह के समापन के अवसर पर सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
इस एक सप्ताह क्रिकेट , बैडमिंटन ,खो- खो , लॉन्ग जंप, थ्रो बॉल,विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया तथा अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की ।कक्षा 9 से 12 में क्रिकेट में कप्तान रुद्र गोस्वामी की टीम ने शानदार जीत हासिल की ।
फुटबॉल में कप्तान प्रणव की टीम ने अपनी जीत कायम की। कक्षा 3 से 5 की कप्तान आराध्या की खो खो टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की ।
प्री नर्सरी के बच्चों ने भी टनल रेस में अपना खेलो के प्रति उत्साह प्रदर्शित करते हुए कर्णिका, शार्वी, काशवी,वैश्विक, अक्षित आदि ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
इस सप्ताह सभी प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को 22 नवंबर रविवार को आयोजित वार्षिक उत्सव ‘ गूंज साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय ‘ में सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।


