Homeउत्तर प्रदेशमेरठरानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित

रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, नारी शक्ति, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर छात्राओं के लिए गायन, नृत्य, कविता एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, शौर्य, आत्मसम्मान और नारी सशक्तीकरण का अद्वितीय उदाहरण है तथा उनका व्यक्तित्व आज भी युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्य वार्डन प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के समन्वयक प्रो. के.के. शर्मा ने कहा कि साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं तथा इनके माध्यम से ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रो. वीरपाल सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जीवन अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायक गाथा है। उन्होंने छात्राओं को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए आत्मविश्वास, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रावास की वार्डन प्रो. बिंदु शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन ओजस्वी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अलका तिवारी, ईना त्यागी, कोमल सिंह, विदुषी, श्वेता शर्मा एवं डॉ. सिमरन ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपाराज भारद्वाज, द्वितीय पलक रावत एवं तृतीय खुशी सिंह ने प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में प्रथम खुशी गोस्वामी, द्वितीय छवि चौधरी एवं तृतीय मोनिका यादव रहीं। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा तथा द्वितीय स्थान मुस्कान/खुशी ने प्राप्त किया।

नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किट्टू, द्वितीय प्रगति एवं तृतीय कनिष्का ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. वंदना राणा, पूनम, ममता, बबीता एवं रेखा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन ने सभी को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों, साहस और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular