नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय (ZSB) मेरठ के प्रयासों और ICICI बैंक के साथ समन्वय से स्वर्गीय हवलदार देवेन्द्र, 194 मीडियम रेजिमेंट के परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान रिकॉर्ड समय में सुनिश्चित किया गया।
राशि का चेक प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर ने परिवार को प्रदान किया। हवलदार देवेन्द्र का 8 मई 2026 को निधन हो गया था। परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ZSB मेरठ ने ICICI बैंक के साथ समन्वय कर बीमा क्लेम की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाया। परिणामस्वरूप मात्र 18 दिनों में क्लेम का निस्तारण हुआ और 26 मई 2026 को नामित लाभार्थी को 1 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि का भुगतान कर दिया गया। यह उपलब्धि ZSB मेरठ और ICICI बैंक के बीच बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उदाहरण है।


