HomeUncategorizedमतदाता जोड़ो अभियान में विधायक ने बूथों पर कराया पंजीकरण

मतदाता जोड़ो अभियान में विधायक ने बूथों पर कराया पंजीकरण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत विधायक अमित अग्रवाल ने कांकरखेड़ा स्थित नागलताशी के बूथ संख्या 81, 82 एवं 83 के पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर मतदाता पंजीकरण एवं सूची संशोधन के कार्य में सहभागिता की।

उन्होंने बीएलओ को नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा कराए। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों के फॉर्म भरवाकर उन्हें पंजीकरण एवं संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकृत होना आवश्यक है। प्रयास है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं का नाम सूची में शामिल हो और कोई नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल नए मतदाताओं के पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का भी प्रयास है। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर नागरिकों से संपर्क कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद सीमा प्रजापति, सतीश प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular