HomeUncategorizedस्टिम्युलस-2026 के तीसरे दिन मेडिकल एग्जिबिशन एवं फेट का आयोजन

स्टिम्युलस-2026 के तीसरे दिन मेडिकल एग्जिबिशन एवं फेट का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, मेरठ में आयोजित स्टिम्युलस-2026 के तीसरे दिन की शुरुआत मेडिकल एग्जिबिशन से हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, साइकियाट्री सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए।

इस अवसर पर जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, बाले राम बृज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर एवं दीवान पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे उन्हें मेडिकल साइंस एवं जैविक विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई तथा चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहन मिला।

इसके पश्चात आईएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल ने फीता काटकर फेट का शुभारंभ किया। इसमें 2026 बैच के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं खानपान के स्टॉल लगाए गए।

मेडिकल एग्जिबिशन की निर्णायक मंडली में डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. प्रेम प्रकाश एवं डॉ. यासमीन शामिल रहे। प्रतियोगिता में फार्माकोलॉजी विभाग को प्रथम, साइकियाट्री विभाग को द्वितीय तथा मेडिसिन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सर्जरी एवं फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रयासों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु वी सम्राट द्वारा मैजिक शो प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. अन्तिमा गुप्ता, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. तरुण पाल, डॉ. प्रेम प्रकाश एवं डॉ. अनुज त्यागी सहित अन्य संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular