नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा राय ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से परिचित कराया। महाविद्यालय की डीन डॉ. राखी त्यागी ने छात्राओं को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं, छात्राओं और रोड सेफ्टी क्लब की वालंटियर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन एनएसएस एवं रोड सेफ्टी क्लब द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप और मीडिया समन्वयक डॉ. प्रीति सिंह मौजूद रहीं।


