HomeUncategorizedबॉल ने मेरठ में दो-लाइन वाले कैन प्लांट की रखी आधारशिला, 2029...

बॉल ने मेरठ में दो-लाइन वाले कैन प्लांट की रखी आधारशिला, 2029 में शुरू होगा उत्पादन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सस्टेनेबल एल्युमिनियम पैकेजिंग के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बॉल कॉर्पोरेशन ने मेरठ स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में नए दो-लाइन वाले बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला रखी। 2029 में इस प्लांट में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

भारत में यह बॉल का तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा। कंपनी के दो प्लांट महाराष्ट्र के तलोजा और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में मौजूद हैं। इस नए प्लांट के साथ बॉल उत्तर भारत के अपने ग्राहकों के और करीब आ जाएगी। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और सांसद अरुण गोविल शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बॉल कॉर्पोरेशन द्वारा लगभग 3,000 करोड़ रुपये का निवेश उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। यह परियोजना राज्य की औद्योगिक विकास यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बॉल में ईएमईए और एशिया की प्रेसीडेंट मैंडी ग्लू ने कहा कि भारत में बॉल की यात्रा का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। कंपनी यहां 10 वर्षों से मौजूद है। मेरठ में नई यूनिट उत्तर भारत के ग्राहकों के और करीब लाएगी।

बॉल में एशिया के रीजनल कमर्शियल डायरेक्टर मनीष जोशी ने कहा कि भारत के बेवरेज ब्रांड तेजी से नए प्रयोग कर रहे हैं और कैन का चलन अभी शुरू ही हुआ है। आज भारत में बिकने वाले पैक्ड ड्रिंक्स में से केवल 3 फीसदी ही कैन में आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक 2030 तक भारत में बेवरेज कैन की मांग लगभग दोगुनी हो जाएगी।

यह नई साइट मेरठ के आईएमएलसी में, गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित है। इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार, इन्वेस्ट यूपी और यूपीईआईडीए का सहयोग मिला है। मेरठ प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular