HomeUncategorizedहत्या और जानलेवा हमले में वांछित 8 अभियुक्त गिरफ्तार, हॉकी और बेसबॉल...

हत्या और जानलेवा हमले में वांछित 8 अभियुक्त गिरफ्तार, हॉकी और बेसबॉल का डंडा बरामद

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। लिस ने हत्या एवं जानलेवा हमले के अभियोग में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हॉकी और बेसबॉल का डंडा बरामद हुआ।

23 नवंबर 2026 को वादी सुनील कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम तरबियतपुर जनूबी बागवाला, थाना किठौर की तहरीर के आधार पर थाना परीक्षितगढ़ पर मु0अ0सं0 377/26 धारा 103(1)/109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/3(5)/61(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। आरोप है कि अभियुक्तों ने एक राय होकर लाठी-डंडों, रॉड और हॉकी से लैस होकर बिजेन्द्र पुत्र कृष्णपाल, विक्की, सतीश, सुरेश देवी, बबीता, गीता और रजत के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। इसमें बिजेन्द्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश पुत्र राजकुमार उम्र 22 वर्ष, धर्मा पुत्र नयन सिंह उम्र 27 वर्ष, भूरा उर्फ रोहित पुत्र जगबीर उम्र 24 वर्ष, अंकित पुत्र नरेन्द्र उम्र 20 वर्ष, संदीप उर्फ शंकर पुत्र पीतम उम्र 30 वर्ष, प्रशान्त पुत्र वेदपाल उम्र 25 वर्ष, विनीश पुत्र सतीश उम्र 20 वर्ष और अकित पुत्र शेर सिंह उम्र 24 वर्ष शामिल हैं।

अभियोग में साक्ष्य के आधार पर धारा 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular