HomeUncategorizedरोबो रिफ्ट: रोबोटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन

रोबो रिफ्ट: रोबोटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में 25 नवंबर 2026 को “ROBO RIFT” नामक रोबोटिक्स प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार, रचनात्मकता एवं टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत Robo Race और Line Follower Race का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने द्वारा निर्मित रोबोट्स के माध्यम से विभिन्न चुनौतियों में भाग लिया।

कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं मुख्य अतिथि श्री अरुण गोविल, माननीय सांसद (मेरठ-हापुड़ निर्वाचन क्षेत्र), प्रो. नीरज सिंघल, निदेशक SCRIET की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्ण हुआ। इस अवसर पर ROBO ASCEND कार्यशाला के प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ROBO ASCEND एक पीयर-टू-पीयर लर्निंग कार्यशाला थी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स की मूलभूत जानकारी एवं रोबोट निर्माण से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्राप्त किए। इसी सीख और अनुभव को प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Robo Race प्रतियोगिता में Elite Vajra टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि Team Arrival ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं Line Follower Race में Tech Bytes टीम प्रथम स्थान पर रही तथा InnoMinds टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। Elite Vajra टीम में महक, मुस्कान सिंह, सत्येंद्र एवं शुभांशु शामिल रहे, जबकि Team Arrival में अमन सिंह, आदित्य गुप्ता, चेतन राणा एवं शुभम सिंह ने भाग लिया। Line Follower प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली Tech Bytes टीम में शुभम यादव, नमन, पंकज एवं निखिल शामिल रहे, वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली InnoMinds टीम में अग्रिम, गुंजन, अनुराग, पूजा एवं अंकित शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शिवम गोयल (Convenor) सहित आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. के.पी. सिंह, एर. प्रवीण कुमार, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. पंकज कुमार, श्री योगेश के. शर्मा एवं श्री पीयूष बत्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्र आयोजन टीम में अनन्या त्यागी, प्रखर गंगवार, रविंद्र नाथ मिश्रा, ऋतिक कुमार अग्रहरी, यादी चौधरी, सौरभ सिंह पटेल, शिखर तिवारी, सैफ, ओमकार एवं अमन वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नवाचार, सहयोग, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और तकनीकी ज्ञान को व्यवहारिक रूप में लागू करने का मंच प्रदान किया। आयोजन ने रोबोटिक्स एवं तकनीकी नवाचार के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ावा दिया और भविष्य में ऐसे तकनीकी आयोजनों के लिए प्रेरणा प्रदान की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular