मेरठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार मिश्रा-II की अध्यक्षता में रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण के इतिहास और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देकर किया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-II ने बताया कि वृहद शिविर से पूर्व ग्रामीण स्तर पर 150 लघु साक्षरता शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 18,708 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जनता को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी रखने का आह्वान किया, वहीं एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता के लिए DLSA कार्यालय से संपर्क कर सकता है। अंत में अपर जिला जज अमित वीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर समापन किया। कार्यक्रम में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारीगण सहित हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
809 को मिला लाभ
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित लाभार्थियों को हियरिंग किट, सिलाई मशीन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, खाद, सोलर पैनल और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कुल 809 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण, दिव्यांगजन, कृषि, वन, पंचायती राज सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी लगाई।
नित्य संदेश, मेरठ।जानी थानाक्षेत्र की कमान अब एक युवा पुलिस अफसर के हाथों में है। एसएसपी पीआरओ के रूप में अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता और जनसंवाद की बेहतरीन मिसाल पेश करने के बाद सब इंस्पेक्टर अजयदीप सिंह ने जानी थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। क्षेत्र के लोगों के लिए अजयदीप सिंह कोई नया नाम नहीं है। इससे पूर्व अजयदीप सिंह जानी क्षेत्र की भोला चौकी के प्रभारी के रूप में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
दैनिक भास्कर संवाददाता खालिद इकबाल से बातचीत करते हुए जानी थानाक्षेत्र के नए प्रभारी अजयदीप सिंह ने पूर्व में भोला चौकी प्रभारी और एसएसपी के पीआरओ रहने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि जानी थानाक्षेत्र से मेरा पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। भोला चौकी प्रभारी रहते हुए यहाँ के भूगोल, जन-समस्याओं और स्थानीय चुनौतियों को करीब से समझने का अवसर मिला था। वहीं एसएसपी कार्यालय में पीआरओ के रूप में कार्य करते हुए पुलिसिंग के उच्च प्रशासनिक मानकों, जन-सुनवाई की बारीकियों और त्वरित निस्तारण के महत्व को गहराई से सीखा है। यह दोहरा अनुभव जानी थाने में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में बेहद मददगार साबित होगा। जानी थानाक्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर हुए सवाल का जवाब देते हुए थानाध्यक्ष अजयदीप सिंह ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए ‘भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण’ प्रदान करना है। हमारी मुख्य प्राथमिकताएँ अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति रहेगी। असामाजिक तत्वों और मनचलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला एवं बाल सुरक्षा पर अपना पक्ष रखते हुए थाना प्रभारी अजयदीप सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ‘मिशन शक्ति’ के तहत गश्त बढ़ाई जाएगी और शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण होगा। इसके अलावा क्षेत्र के मुख्य मार्गों और भोला झाल जैसे संवेदनशील स्थानों पर गश्त व चेकिंग अभियान चलाकर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाएगी।
अपराधी के मन में कानून का खौफ हो
पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के साथ साथ विश्वास बढ़ाने की योजना पर बातचीत करते हुए थानाध्यक्ष अजयदीप सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, बिना जन-सहयोग के प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं है। थाने पर आने वाले हर पीड़ित को सम्मान मिलेगा और उसकी समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। ‘मित्र पुलिसिंग’ की अवधारणा को धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि निर्दोष व्यक्ति पुलिस के पास आने में बिल्कुल न हिचकिचाए और अपराधी के मन में कानून का खौफ हो।
ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक कार्यों में लगाएं
जानी क्षेत्र की सम्मानित जनता और युवाओं को संदेश देते हुए थानाध्यक्ष अजयदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत थाने पर दें। युवाओं से अपील करते हुए थानाध्यक्ष अजयदीप सिंह ने कहा कि अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक कार्यों में लगाएं। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सुरक्षा और सुशासन की एक नई उम्मीद जगी
गौर किया जाए तो युवा ऊर्जा, प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्र की जमीनी समझ का संगम ही अजयदीप सिंह के व्यक्तित्व को खास बनाता है। एसएसपी ऑफिस के प्रशासनिक अनुभव और भोला चौकी के सफल कार्यकाल के बाद, जानी थाने की कमान संभालने से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा और सुशासन की एक नई उम्मीद जगी है।
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के द्वारा योगेश नन्दनी के आवास पर अहोई अष्टमी की सामूहिक वृत कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक कामनी शर्मा ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि एक साहूकार के सात बेटे थे दीपावली के अवसर पर साहूकार की पत्नी घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने जंगल में गई वह मिट्टी खोदने लगी ई गौ सेवा करने से महिलाओं ने अहोई अष्टमी के व्रत का सुझाव दिया तुम माता अहोई अष्टमी का व्रत रखो और सच्चे मन से माता अहोई की पूजा अर्चना करो तो अहोई माता तुम्हारे कष्ट दूर करेंगी तभी से माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखने लगीं आयोजन की प्रभारी पूनम रूहेला आयोजन का संचालन टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने किया इस अवसर पर रानी गौतम पूजा मीनूउर्मिला रुहेला रिंकू सिंह, पारुल वर्मा, निर्मला, सुषमा रुहेला, चेतना शर्मा, विजेता शर्मा, ममता शर्मा, बेबी वर्मा, नीतू वर्मा, गीता उपाध्याय, बुलबुल, बबीता, अंजू त्यागी, सीमा सैनी, मुस्कान स्नेहा आदि उपस्थित रहे
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता कबीर अहमद साहब को यूडीएफ सेकुलर पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत कर बधाई दी और ‘यूडीएफ सेकुलर पार्टी जिंदाबाद’ व ‘सत्ता परिवर्तन’ के नारे लगाए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के बाद एडवोकेट कबीर अहमद ने कहा कि यूडीएफ सेकुलर पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जिन विधानसभाओं में पार्टी चुनाव जीतेगी, वहां पार्टी का विधायक पूरी ताकत के साथ जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और जनता के दिए गए कामों को धरातल पर उतारने का काम करेगा, जिससे वह विधानसभा विकास के मामले में प्रदेश की अन्य विधानसभाओं से अलग और खुशहाल दिखेगी।
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ नगर में साधन समिति के पूर्व चेयरमैन शरद पवार के आवास पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिशन 2027 को कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं और भाजपा ही गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी की सच्ची हितैषी पार्टी है।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता संजय जाटव ने क्षेत्र के लोगों से भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर तेज बहादुर, किठौर सभासद कामेश गुर्जर, गौरव गुर्जर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।