Home Blog Page 123

समाज संगठन और परिवर्तन का कठिन मार्ग, वीरव्रत से सिद्ध होगी विजय : अतुल लिमये

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन्दौर विभाग का चरैवेती एकत्रीकरण सम्पन्न हुआ। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के समारोप के रूप में आयोजित इस एकत्रीकरण में इन्दौर विभाग के पाँच जिलों के स्वयंसेवकों को सह सरकार्यवाह श्री अतुल लिमये ने संबोधित किया।


स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए श्री लिमये ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम की विजय यात्रा है। संघ ने इन 100 वर्षों में व्यक्ति निर्माण की एक अनुपम शाखापद्धति को विकसित किया। शाखा से देश और समाज के लिए जीवन जीने वाले स्वयंसेवकों की एक मालिका खड़ी हुई, साथ ही आदर्श समाज जीवन जीने वाले व्रती परिवारों की एक लंबी श्रृंखला इस देश में खड़ी हुई है। संगठन तंत्र के साथ ही समाज जीवन में परिवर्तन करने वाली विभिन्न रचनायें जागरण श्रेणी में खड़ी की। सब समाज को अपनाकर चलने वाला हमारा सेवा विभाग है, प्रचार विभाग ने राष्ट्रीय विचारों के प्रचार-प्रसार की विभिन्न रचनायें खड़ी की है।

तीन लाख गाँवों तक जागरण पत्रिकाओं और राष्ट्रीय विचारों को प्रसारित करने के लिये विश्व संवाद केंद्र चल रहे हैं। समाज जीवन की सज्जन शक्ति को राष्ट्रीय कार्य से जोड़ने के लिए संपर्क विभाग सतत प्रयत्नशील है। साथ ही समाज जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए छ: विषयों की गतिविधियों की रचना खड़ी हुई है।


समाज के आचरण में परिवर्तन लाने के लिए स्वयंसेवक पंच परिवर्तन का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। हमारी अभिनव कार्यशाली में सामूहिकता, अनुशासन और व्यक्ति निरपेक्षता का प्रमुख स्थान है। 100 वर्षों में संगठन के व्यापक प्रसार के साथ ही संतुष्टि का भाव ना आवे ऐसी अपेक्षा है, असंतुष्टि के भाव से कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। संगठन के विस्तार के साथ ही सर्व समाज में संघ भाव की व्याप्ति हो, ऐसा संकल्प करना है।
शत प्रतिशत समाज तक हमारी संगठनात्मक पहुंच के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य बनाये रखना है। स्वयंसेवकों की निर्मित और समाज के आचरण में परिवर्तन के लिए साथ-साथ रचनाएं खड़ी करना होगी।


समाज का मन, देश और समाज के अनुकूल कार्य करने का हो, हमारा समाज आस्था और आत्मीयता से युक्त हो, इसके लिए समाज में विमर्श क्षेत्र में कार्य करने वाली रचनाएं खड़ी करना है। समाज का मन तैयार हो, साथ ही साथ समाज का आचरण भी बदले, इसलिए विचार के साथ व्यवहार में परिवर्तन हो। विषमता का व्यवहार समाज के किसी भी घटक द्वारा ना हो। सकारात्मक आचरण के लिए हमने पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है।


हमें देश और समाज के समक्ष खड़ी समस्याओं और चुनौती दोनों पर कार्य करना है। चुनौतियों पर कार्य करने के लिए शासन और समाज दोनों को साथ आना होगा, इसलिए समाज जीवन में कार्यरत 10 लाख से अधिक सामाजिक धार्मिक, आर्थिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के बीच संवाद और समन्वय का कार्य करना है। उनकी क्षमता और कुशलता के अनुसार कार्य और प्रशिक्षण देने वाली रचना और कार्यशाली भी हमें विकसित करना है। संपूर्ण समाज को साथ में लेकर कार्य करने का स्वभाव विकसित करना है, इस सेतु संगठनात्मक अभिनिवेश से बचना भी है। व्यवस्था में परिवर्तन के लिए हिंदू जीवन मूल्यों और धर्म आधारित व्यवस्थाओं को खड़ा करना हैँ।

समाज में संस्कार देने वाली व्यवस्था खडी करना है। संपूर्ण समाज में संगठन की व्याप्ति के साथ-साथ समाज में परिवर्तन और संपर्क करने के लिए जागरण श्रेणी तथा समस्याओं के समाधान हेतु गतिविधियों को मजबूत करना है। हमारा कार्य कठिनऔव परिश्रमसाध्य है, तथापि हमने वीर व्रत धारण किया है। हम उपेक्षा, विरोध उत्साह और सहयोग को प्राप्त करते हुए अपने कार्य को प्रभावी से आगे बढ़कर विजयी बनाना है।
चरैवेती एकत्रीकरण का आरंभ ध्वरोहण और संघ प्रार्थना से हुआ।

तत्पश्चात् सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग प्रदर्शन किया। इन्दौर विभाग कार्यवाह श्री रित्नेश रघुवंशी ने शताब्दी वर्ष में इन्दौर विभाग में हुए कार्यक्रमों की प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच पर मालवा प्रांत के माननीय प्रांत संघचालक डॉ प्रकाशजी शास्त्री, विभाग संघचालक डॉ मुकेश मोढ और मुख्य अतिथि प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रशांत शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रशांत शाह ने राष्ट्र निर्माण में संघ के अनुशासन और देशभक्ति के महत्व को प्रतिपादित किया।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत मिलने पर मेरठ में भी जश्न का माहौल

इकराम चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने और सजा निलंबित किए जाने की खबर के बाद मेरठ में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इकराम चौधरी ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, “आजम खान साहब और अब्दुल्ला आजम खान को जमानत मिलना राहत की बात है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। यह सच्चाई की जीत है और हमें उम्मीद है कि आगे भी न्याय की प्रक्रिया में सच्चाई सामने आएगी।”उन्होंने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उन्हें और उनके बेटे को अदालत से राहत मिलने की खबर से पार्टी के समर्थकों में खुशी है।

इकराम चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान करना और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है।हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागतइकराम चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए। अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अंतिम कानूनी स्थिति को समझने के लिए न्यायालय के आदेश और लागू कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

31 महिलाओं का सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन हुआ

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इन्दौर। श्री अग्रसेन क्लब के प्रमुख स्वरक्षक निखिल शीतल अग्रवाल संस्थापक राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन , कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि श्री अग्रसेन क्लब द्वारा प्रतिवर्ष करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन कराया जाता है, जिसमें इस वर्ष 31 महिलाओं का करवा चौथ का उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन में कराया गया।

जिसमें करीब 700 से ज्यादा महिलाएं एकत्रित हुई एकत्रित महिलाओं ने करवा चौथ सेलिब्रेशन में फिल्मी गीतों पर डांस और गरबा किया साथी ही अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई बेस्ट करवा सजाओ प्रतियोगिता, बेस्ट मेहंदी ,बेस्ट ड्रेस अप, बेस्ट कपल आदि प्रतियोगिताएं हुई जिसमें 50 से ज्यादा महिलाओं ने इनाम जीते।

उपस्थित 700 महिलाओं को गिफ्ट भी प्रदान किए गए उपस्थित महिलाओं में करवा चौथ को लेकर भारी उत्साह था सभी ने चंद्र देवता को अरक देकर पति की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की दिनभर उपवास रखने के बाद अपने पति देवता के हाथ से पानी पीकर उपवास को खोल सभी ने सस्वाद भोजन किया और अपने बुलाए पारावाहिक ईस्ट मित्रों को गिफ्ट प्रदान कर करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया करवा चौथ उद्यापन की।

व्यवस्था वंदना मित्तल रिंकू अग्रवाल, मीना गोयल, वंदना मित्तल, रश्मि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सपना मंगल, प्रीति गोयल, अंजली बंसल, लता गर्ग, साधना बंसल, गायत्री अग्रवाल महिलाओं ने संभाली अतिथि के रूप में प्रयोग गर्ग, मनीष खजांची, राजेंद्र गोयल (समाधान), शैलेष गर्ग, राजेश बंसल (पंप), गोविंद सिंघल (मामा), मुकेश बृजवासी, नीरज मित्तल, अरविंद बागड़ी आदि उपस्थित हुए।

अतिथियों का स्वागत गजेंद्र अग्रवाल, उमेश मंगल नारायण गोयल, विनोद अग्रवाल, परेश गोयल, सतीश बंसल, राकेश अग्रवाल आदि ने किया आभार राकेश गोयल ने माना संचालन आशीष मित्तल ने किया

पंजाबी सराफ का करवा चौथ, सेलिब्रेशन मजेदार एक्टिविटीज ने खास बनाया त्योहार

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। ख्यात ज्वेलर्स, पंजाबी सराफ के शोरूम पर करवाचौथ का त्यौहार पूरे जोश और उल्लास से मना। दिन भर का उपवास रखने के बाद भी मेहंदी से लेकर सेल्फी तक और साज श्रृंगार से लेकर गीत संगीत तक, हर पल महिलाओं ने बिना थके उत्साह से त्योहार मनाया। उसपर यहां डिजाइनें इतनी लुभावनी हैं कि नजरें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही थीं।

हर ओकेजन के हिसाब से अलग और कम्फर्टेबल डिजाइन। चाहे ट्रेडिशनल हैवी ज्वेलरी हो या ट्रेंडी मॉर्डन ज्वेलरी, हर पसंद के लिए यहां गहनों का विस्तृत कलेक्शन मौजूद है। उल्लेखनीय है कि 1947 से इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दे रहे पंजाबी सराफ को ज्वेलरी डिजाइनिंग के लिए 29 से अधिक राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसलिए यह खूबसूरत और कलात्मक कारीगरी से सजे आभूषण देखते ही लोगों की नजरों में बस जाते हैं। इसके अलावा यहां पोल्की और डायमंड ज्वेलरी पर नो लॉस प्रॉमिस और मात्र 20 प्रतिशत दाम चुकाकर मनपसंद ज्वेलरी बुक करने जैसे ऑफर्स का भी ग्राहकों ने खूब लाभ उठाया। यहां 100 प्रतिशत बीआईएस हॉलमार्क ज्वेलरी तथा इंटरनेशनली सर्टिफाइड डायमंड उपलब्ध हैं और 100 प्रतिशत बायबैक की गारंटी भी है।

इस खास दिन खूबसूरत वेशभूषा से सजी महिलाओं ने त्यौहार की परंपराओं को सार्थक करते हुए सुदीर्घ दाम्पत्य जीवन की कामना की। ज्वेलर्स का करवाचौथ उत्सव इतना आनंदित करने वाला होता है कि हर वर्ष महिलाएं न केवल इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं बल्कि प्रतिवर्ष यह संख्या बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने यहां बेस्ट लुक, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट मेकअप, बेस्ट प्रेजेंटेशन, बेस्ट स्माइल आदि के लिए गिफ्ट्स भी पाए। आयोजन स्थल पर बना सेल्फी प्वाइंट पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पंजाबी सराफ के अजय व सुमित आनंद ने बताया- हर वर्ष हम करवाचौथ का यह स्पेशल आयोजन रखते हैं और हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हर साल इसमें महिलाएं उत्साह से भाग लेती हैं। इस साल भी सुबह से ही शोरूम पर अन्य ग्राहकों के अलावा महिलाओं का बड़ी संख्या में आना जारी रहा और शाम तक पूरा शोरूम खुशियों से भरा हुआ था। हमारा प्रयास होता है कि इस स्पेशल दिन महिलाओं को कुछ पल सिर्फ अपने लिए बिताने का अवसर मिले।

हमारी पूरी टीम इसके लिए विशेष तैयारियां करती है और मेंहदी आर्टिस्ट से लेकर मजेदार गेम्स तक हर चीज यहां उपलब्ध होती है। हमें खुशी है कि हमारे इस प्रयास का सभी दिल खोलकर स्वागत करते हैं और हर बार इसकी प्रशंसा करके जाते हैं।

हमारा भरोसा है कि हम हर वर्ष इन खुशियों को ऐसे ही बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। हमारे यहां रिच, एलिगेंट और ट्रेंडी गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी से आप अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज भी कर सकते हैं।

4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 6 विदेशी पिस्टल बरामद

नित्य संदेश ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय सोरम गेट नंबर-2 पर दबिश देकर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 6 विदेशी पिस्टल, 315 बोर के 3 तमंचे, एक मस्कट और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा। सभी आरोपी मेरठ के थाना सरधना और सरूरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. आकाश उर्फ शुगनू (25) निवासी बपारसी
  2. सनी (23) पुत्र राजसिंह उर्फ लालसाहब निवासी अटेरना
  3. शुभम (24) निवासी अटेरना
  4. निखिल उर्फ निक्की (24) निवासी पथौली

थाना शाहपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।