Home Blog Page 146

रास सिर्फ नृत्य नहीं, जब भगवान अपनी प्रभुता छोड़ भक्तों के संग सहज हो जाएं, वही रास है

• सोमवार को सभी पीले और सफेद वस्त्रों में सजकर भक्ति और उल्लास के रंगों के साथ शरद उत्सव मनाएंगे

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। ‘रास का अर्थ केवल नृत्य नहीं है। जब परमात्मा अपनी प्रभुता छोड़कर भक्तों के साथ सहज व्यवहार करने लगते हैं, तब रास का अनुभव होता है।’ यह बात पूज्य इन्द्रेश जी महाराज ने रविवार को एमआर-10 स्टार चौराहे पर श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कही। रविवार की कथा के अवसर पर महाराज अपने ठाकुरजी को अर्धांगिनी किशोरीजी के साथ मंच पर लेकर पहुंचे जिनके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंच से महाराज ने सभी को कहा कल हम सभी पीले और सफेद वस्त्रों में सजकर, भक्ति और उल्लास के रंगों के साथ शरद उत्सव में सहभागी बनेंगे और ठाकुरजी के प्रेम एवं आनंद में सराबोर होंगे।
रविवार के दिन कथा स्थल पर 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की विशेष मौजूदगी रही। गोयल परिवार द्वारा स्व. चमेलीदेवी गोयल और स्व. श्रीमन्नालाल गोयल की स्मृति में आयोजित इस कथा के लिए करीब 10 एकड़ में व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है। आयोजक आशीष गोयल ने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया महाराज रविवार की सुबह गुजरात में एक ब्लड बैंक का उद्घाटन कर समय पे कथा स्थल पहुंचे कभी बच्चों के बीच चर्चा कभी दर्शनीय स्थलों के दर्शन शाम को महाकाल दर्शन के लिए निकलेंगे उनके ऐसे भागदौड़ के बीच उनके चेहरे पे सुंदर हंसी, चेहरे पे तेज़ और ताजगी का राज़ वे भागवत का वाचन ही बताते हैं। महाराज की इतनी उर्जा देख कर हम भी चकित हैं।

गोपियों के प्रेम में ऐश्वर्य भूल जाते हैं भगवान

महाराज ने रसखान की पंक्ति ‘छछिया भरि छाछ पै नाच नचायो’ का भाव समझाते हुए कहा कि ब्रज में गोपियां थोड़ी-सी छाछ के बदले कान्हा से नृत्य करने को कहती हैं। तीनों लोकों के स्वामी श्रीकृष्ण गोपियों के सामने ठुमक-ठुमककर नाचते हैं। कहीं वे माखन खाने के लिए बंदर की तरह उछलने को तैयार हो जाते हैं, तो कहीं गोपियां उन्हें अपने घर ले जाकर स्नेह से गोद में बैठा लेती हैं। महाराज ने कहा कि भगवान का यही माधुर्य भाव है, जिसमें वे अपनी प्रभुता भुलाकर भक्तों के प्रेम में बंध जाते हैं।

उत्साह से की गई भक्ति में ही मिलता है आनंद

महाराज ने इंदौर के श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि व्रत, नियम, कथा, अनुष्ठान और सेवा में शुद्धता व संयम जरूरी हैं, लेकिन इनके साथ उत्साह भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भक्ति में मन लगाना केवल मनुष्य के प्रयास से नहीं, बल्कि ठाकुरजी की कृपा से भी संभव होता है। इसलिए श्रद्धालुओं को नियमित रूप से कथा सुननी चाहिए। किसी प्रसंग या लीला से जुड़ाव होने पर भक्ति में मन अपने आप लगने लगता है।

राम नाम ही परम सत्य, जीवन रहते समझें इसका महत्व

कथा में महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रथम श्लोक का उल्लेख करते हुए परम सत्य की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम को परम सत्य कहा गया है, क्योंकि भगवान की लीलाएं अलग-अलग युगों में समाप्त हो जाती हैं, लेकिन उनका नाम आज भी लोगों का कल्याण करता है। ‘राम नाम सत्य है’ का उद्घोष केवल अंतिम यात्रा के समय करने की बात नहीं है, बल्कि जीवित लोगों को भी यह समझना चाहिए कि धन, संपत्ति और सांसारिक उपलब्धियां स्थायी नहीं हैं। इसलिए जीवन रहते ही भगवान के नाम से जुड़ना चाहिए।

भक्ति से कष्ट सहने की शक्ति मिलती है

महाराज ने कहा कि जीवन में तीन तरह के कष्ट होते हैं- दूसरों के कारण मिलने वाले, स्वयं के शरीर या मन से जुड़े और प्रकृति के कारण आने वाले। श्रीमद्भागवत मनुष्य को भगवान से जोड़ती है और दुखों के बीच भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि संतों के जीवन में भी शारीरिक कष्ट होते हैं, लेकिन भगवान के प्रति अनुराग उन्हें विचलित नहीं होने देता। जब जीवन का आधार भगवान बन जाते हैं, तब विपरीत परिस्थितियों में भी भक्ति का मार्ग नहीं छूटता।

इंदौर से पुराना नाता, सात दिन की कथा के लिए जताया आभार

महाराज ने इंदौर से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके पिता की कथा के दौरान वर्ष 1997 के आसपास उन्हें यहां छह महीने की उम्र में श्रीकृष्ण का स्वरूप बनाया गया था। उन्होंने श्रीविद्या धाम के संतों से मिले स्नेह और आशीर्वाद को भी याद किया। महाराज ने कहा कि इंदौर में व्यापार, खानपान, शिक्षा और धार्मिक आस्था की समृद्ध परंपरा है। यहां के श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर उन्हें आनंद मिलता है।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन राहुल गाँधी का पुतला जलाया प्रियांक खड़गे के पुतले को फांसी पर लटकाया

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात के विरोध में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे के पुतले को फांसी दी गई।

आपको बता दें, पिछले दिनों कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की बात कहीं गई थी इसके साथ ही दो शिक्षकों द्वार शाखा में जाने पर उन पर करवाई की गई थी इन्ही मुद्दों को लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पतला जला वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिक अर्जुन खड़गे के पुत्र और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे के पुतले को फांसी पर लटकाया गया और जमकर उनके ख़िलाफ़ नारेबाजी की गई।

इस मेरे मामले में अल्पसंख्यक नेता माज खान ने बताए की किस प्रकार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर कि कर्नाटक के मंत्री द्वार प्रतिबंध लगाने के बाद की गई है जबकि आरएसएस देश हित में कार्य करता है। इसके साथ ही उन्होंने 1961 और 1962 में चीन के साथ हु युद्ध को लेकर भी राहुल गाँधी के परिवार पर निशाना साधा।

RSS के पथ संचलनः मंत्री विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश ने भी की कदमताल; 345 बस्तियों में निकल रहे संचलन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। नंदा नगर से निकले आरएसएस के पथ संचलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक पथ संचलन निकाल रहे हैं। इंदौर विभाग के चार महानगरीय जिलों के 34 नगरों की करीब 345 बस्तियों और महू ग्रामीण के 6 खंडों के 65 मंडलों में संचलन आयोजित मंडलों में संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पिछले एक महीने से तैयारियां की जा रही थीं। शाखाओं में स्वयंसेवकों ने समता का अभ्यास भी किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के रूप में 28 अक्टूबर को इंदौर विभाग का वृहत एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग के पांचों जिलों के सक्रिय स्वयंसेवक शामिल होंगे। ‘चरैवेति-चरैवेति’ होगा एकत्रीकरण का संदेश

एकत्रीकरण का ध्येय वाक्य ‘चरैवेति-चरैवेति’ रखा गया है। इसका संदेश है कि स्वयंसेवक राष्ट्रकार्य को निरंतर, निर्बाध और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहें। संघ के सौ वर्ष पूरे होने के बाद भी राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया जाएगा।

संघ के अनुसार भारत को परम संघ के अनुसार, भारत को परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवक भविष्य में भी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को ग्राम खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के बाद अनावरण किया गया।

भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा अर्चना करने से पूर्व मूर्ति को पूरे गांव में बैंड बाजा के साथ महिला पुरुषों ने भ्रमण कराया.भ्रमण गांव के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गाव के मुख्य मार्गो से होने के बाद पूजा अर्चना की गई। बाद मे मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पूजा अर्चना प्रसाद चढाकर किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, केपी खूंटी, दिनेश, भाजपा नेता विनोद शर्मा, संदीप शर्मा, विनय त्यागी, मोहित, राकेश, मोनू, अंकित धामा, कपिल आदि सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।

चाकू से हमला कर दो युवकों को किया घायल, आरोपी फरार

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को बाइक से जा दो युवकों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल करते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित भाई ने थाने में आरोपी के नामजद तहरीर दी है।

ग्राम चितमाना शेरपुर निवासी सोनू पुत्र हरप्रसाद ने थाने में दी नामजद तहरीर में बताया कि उसका भाई अनिल अपने दोस्त गांव निवासी रवि के साथ रविवार को बाइक द्वारा ग्राम असीलपुर में फर्नीचर का काम करने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने आसिफाबाद मार्ग पर ग्राम नारंगपुर के समीप पहुंचकर बाइक की रफ़्तार धीमी की तभी समीप के एक गांव निवासी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अनिल के हाथ की उंगलीयो में गंभीर चोट आई तथा रवि भी घायल हो गया।

आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।