Home Blog Page 169

जीटीबी ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

जीटीबी ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को वार्मअप मैच खेला गया। अंडर 14 वर्ग में यह मैच गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीता।

मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें असकान ने 79, दक्ष ने 39, ओम ने 38 रन बनाए। गेंदबाबजी में देवांश ने दो, युग ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रोनिक ने 41, राम ने 44, लक्ष्य ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने 4 विकेट, विवेक ने दो विकेट लिए।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 24 अक्तूबर से अंडर 14 वर्ग का टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के कोषाध्यक्ष अमित मूर्ति के द्वारा किया जाएगा। प्रथम दिन दो मैच होंगे।

विधान परिषद चुनाव 23 को, बैलेट में न करें हस्ताक्षर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 हेतु मतदान शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद सील्ड मतपेटिकाएं सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में स्ट्रांग रूम में पुलिस अभिरक्षा में रखी जाएंगी।

  • मेरठ खण्ड स्नातक – मतगणना हॉल गांधी हॉल बिल्डिंग हॉल-बी, स्ट्रांग रूम अनुसंधान निदेशालय भवन हॉल नं0-2
  • मेरठ खण्ड शिक्षक – मतगणना हॉल गांधी हॉल बिल्डिंग हॉल-ए, स्ट्रांग रूम अनुसंधान निदेशालय भवन हॉल नं0-1

मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल तथा 01-01 आरओ टेबल लगेगी। प्रत्याशियों से कहा गया है कि वे अपने मतगणना अभिकर्ता का आवेदन प्रारूप-18 में नाम, पता व 02 फोटो के साथ 24 अक्टूबर तक नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय मेरठ में जमा कर दें।

वरीयता से लिखना होगा वोट, हस्ताक्षर किया तो होगा निरस्त

मतदाताओं को बैंगनी रंग के स्केच पेन से वोट देना होगा, जो मतदान पार्टी देगी। जिस अभ्यर्थी को पहली वरीयता देनी है, उसके सामने अंक में 1 लिखें, दूसरी, तीसरी वरीयता के लिए 2, 3, 4 आदि लिखें। वरीयता केवल अंकों में लिखी जाएगी, शब्दों में नहीं। भारतीय अंकों 1,2,3 या रोमन I, II, III में लिख सकते हैं। मतपत्र पर हस्ताक्षर न करें, इनिशियल न बनाएं, नाम या कोई शब्द न लिखें, अंगूठे का निशान, सही/क्रॉस का चिन्ह न लगाएं। ऐसा करने पर मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा। कम से कम एक अभ्यर्थी के सामने अंक 1 लिखना अनिवार्य है।

प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स के लिए ट्रायल्स घोषित, 24 को जिला और 26 को मंडल स्तरीय चयन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कार्यालय क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ मंडल, मेरठ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। खेल निदेशालय, उप्र लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का नाम – प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक (अण्डर-20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता।
पात्रता – जन्मतिथि 17.09.2006 से 16.09.2008 के मध्य होनी चाहिए।

ट्रायल्स का कार्यक्रम –

स्तरतिथि व समयस्थान
जिला स्तरीय24.10.2026, सायं 03:00 बजेकैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ
मंडलीय स्तरीय26.10.2026, प्रातः 11:00 बजेकैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ
प्रदेश स्तरीय28 से 31.10.2026 तकक्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी

नोट –

  1. सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति एवं जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
  2. इवेंट्स – 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 मी०, 300 मी० स्टीपल चेज, 110, 400 मी० हर्डल्स, 5000 मी० वॉक रेस, लम्बीकूद, त्रिकूद, ऊँचीकूद, शॉटपुट, चक्का फेंक, जैवलिन थ्रो, 4×100, 4×400 मी० रिले।

“वोट बचाओ-देश बचाओ” रैली के लिए मेरठ कांग्रेस ने भरी हुंकार, 10 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की होने वाली “वोट बचाओ-देश बचाओ” रैली को सफल बनाने के लिए मेरठ कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को प्रहलाद वाटिका स्थित कांग्रेस कार्यालय में AICC पर्यवेक्षक अनंत दहिया की मौजूदगी में बैठक हुई।

बैठक में मेरठ से 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की और संचालन प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा का संकल्प है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ कांग्रेस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

बैठक में राकेश सिंह, अवनीश काजला,जाहिद अंसारी,धूम सिंह गुर्जर, सलीमुद्दीन शाह,डॉ. कर्मेंद्र सिंह, तेजपाल डाबका , सत्य प्रकाश शर्मा , शाहनवाज कुरैशी, जवाहर सिंह, सचिन शर्मा, नरेश नेगी, राजू मैरल, विजय चिकारा, अनिल अरोड़ा, अविनाश पवार, पीयूष रस्तोगी, निसार अब्बासी, उदयवीर त्यागी, पीटर हैरिसन, डॉ. अजय शर्मा, बबिता गुर्जर, रीना शर्मा, रवनीश कुमार एवं रमाकांत शर्मा, संजय वर्मा, नासिर त्यागी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कल 23 अक्टूबर को होगा। इसके लिए आज आईटीआई साकेत से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की मौजूदगी में हुई। मतदान के बाद मतगणना 27 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में होगी। अधिकारियों ने सभी मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।