नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मान्यता प्राप्त व पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची की प्रतियां वितरित कीं।
जिलाधिकारी ने दलों से सूची का सूक्ष्मता से अवलोकन करने, त्रुटियों के संशोधन और पात्र नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


