नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दीवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में IT Web Future LLP के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यापारिक रोजगारपरक अवसर प्रदान किए गए। संस्थान के शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. शेखर ने कंपनी के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, संचार कौशल एवं व्यावसायिक योग्यता के आधार पर सफलता प्राप्त की। संस्थान प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।
संस्थान के कार्यकारी निदेशक कर्नल (डॉ.) नरेश गोयल ने बताया, संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें सफल करियर के लिए तैयार करना है। शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


