नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैयादूज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
डीआईजी श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था हेतु 5000 पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 07 एएसपी, 26 सीओ, 98 निरीक्षक, 902 उपनिरीक्षक सहित 02 कंपनी पीएसी शामिल है।
प्रमुख प्रबंध –
- 128 हॉटस्पॉट/संवेदनशील स्थान चिन्हित, 24 जोन, 81 सेक्टर व 64 QRT टीम गठित।
- 09 मेले प्रस्तावित – मेरठ में 01, बुलंदशहर में 05, बागपत में 03।
- बाजारों, सर्राफा बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग।
- महिला सुरक्षा हेतु महिला पुलिस, मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम सक्रिय।
डीआईजी ने सभी अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, अग्निशमन मानकों का पालन, सोशल मीडिया पर अफवाहों पर निगरानी और शांति समितियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


