
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई साकेम क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें जेएमएस वर्ल्ड की टीम ने दो रन से जीत प्राप्त की।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें राम ने 40, अभय ने 38, श्रियांश ने 35, कबीर ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने तीन, रियांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम 163 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। गेंदबाजी में जेएमएस की ओर से कार्तिक और देव ने दो-दो विकेट लिए।
इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होंगी 8 टीममेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा दिए जाने के उदे्श्य से इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रह है। चौधरी नरेंद्र सिंह की याद में यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि इसमें अंडर 17 से अंडर 19 वर्ग में अभी तक आठ स्कूलों की टीम शामिल हुई हैं। पहले स्कूल क्रिकेट काफी किया जाता था। जैसे स्टेनफोर्ड कप, मेरठ चैंपियनशिप आदि टूर्नामेंट होते थे, लेकिन अब स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ाने के लिए ही यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है।
इसमें अभी तक जेएमएस वर्ल्ड हापुड़, ऋषभ एकेडमी स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, डीपीएस बहसुमा, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, शार्पेन पब्लिक स्कूल, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल को मिलाकर आठ टीम हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट 4 नवंबर से शुरू हो रहा है। लीग आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 3 लीग मैच खेलेगी। सभी मैच में खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।


