Homeउत्तर प्रदेशमेरठवार्ड 73 की जर्जर सड़क और सोलर लाइट की मांग, नगर आयुक्त...

वार्ड 73 की जर्जर सड़क और सोलर लाइट की मांग, नगर आयुक्त को पत्र

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वार्ड नं. 73 जैदी फार्म की जर्जर सड़क के निर्माण और सोलर लाइट लगवाने की मांग को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काज़ी शादाब ने नगर आयुक्त मेरठ को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि जैदी फार्म में इमली वाली मस्जिद से जैदी की पुरानी कोठी होते हुए धोबियों वाले कब्रिस्तान तक तारकोल की सड़क बनी हुई है। इस सड़क का निर्माण लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। अब सड़क पूरी तरह उखड़ गई है, जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और वाहन चालक आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट कभी जलती है और कभी नहीं, जिससे रात में चलने वालों को दिक्कत होती है। पूरी सड़क पर सोलर लाइटें लग जाने से रात में अंधेरा नहीं रहेगा और बिजली की भी बचत होगी।

काज़ी शादाब ने तत्काल प्रभाव से क्षेत्र की सड़क का पैचवर्क / नई सड़क बनवाने तथा सड़क पर सोलर लाइट लगवाने के आदेश संबंधित को जारी करने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ को भी भेजी गई है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular