नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा भूषण के निर्देशन में एक ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं को कौमी एकता सप्ताह के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भारत में हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाने वाला एक सप्ताहव्यापी आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ की गई। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अक्शा एवं सुरभि दीक्षित रही। द्वितीय स्थान पर राधिका एवं शगुन रही। तृतीय स्थान गुलअफ्शा, फौज़िया एवं रिया रजनीवाल ने प्राप्त किया।


