Homeउत्तर प्रदेशमेरठस्वनिधि से छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल, प्रदेश में मेरठ दूसरे नंबर...

स्वनिधि से छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल, प्रदेश में मेरठ दूसरे नंबर पर

  • मेरठ नगर निगम में 80,987 आवेदन में 75,881 स्वीकृत, 120.46 करोड़ रुपये का ऋण किया गया मंजूर

लियाक़त मंसूरी

नित्य संदेश, मेरठ। छोटे कारोबारियों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति दिलाकर बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की योगी सरकार की मुहिम रंग ला रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने में मेरठ प्रदेश के अग्रणी नगर निगमों में शामिल हो गया है।

आवेदन और स्वीकृत ऋण राशि, दोनों मामलों में मेरठ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। शहर के 80,987 कारोबारियों ने योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया, जिनमें 75,881 आवेदन स्वीकृत हुए। इनके सापेक्ष 120.46 करोड़ रुपये की ऋण राशि मंजूर की गई। प्रदेश में केवल आगरा मेरठ से आगे है। योजना के माध्यम से छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ स्वरोजगार को भी विस्तार मिल रहा है। खास बात यह है कि योजना में महिला आवेदकों की हिस्सेदारी भी 45 प्रतिशत है।

साहूकारों के चंगुल से निकाल कारोबारियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ रही योगी सरकार

योगी सरकार की प्राथमिकताओं में गरीब, श्रमिक और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना शामिल है। इसके लिए योगी सरकार राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर कारोबार करने वालों को संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पहले छोटी पूंजी की जरूरत पड़ने पर इन कारोबारियों को अक्सर साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ता था। अब बैंकिंग व्यवस्था से ऋण मिलने के कारण वे अपने कारोबार की जरूरतें पूरी करने के साथ उसका विस्तार भी कर पा रहे हैं। सरकार की यह पहल छोटे कारोबारियों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में मददगार बन रही है। मेरठ में बड़ी संख्या में ऋण आवेदन और स्वीकृति योजना की बढ़ती पहुंच को दर्शाती है।

स्वरोजगार को आर्थिक ताकत, ऋण स्वीकृति में आगरा के बाद मेरठ

योगी सरकार की स्वरोजगार को बढ़ावा देने की नीति के बीच प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मेरठ ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश के नगर निगमों में आवेदन और स्वीकृत ऋण राशि के मामले में आगरा पहले स्थान पर है। आगरा में 95,136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 88,848 स्वीकृत किए गए। यहां 133.44 करोड़ रुपये की ऋण राशि मंजूर हुई। मेरठ में 80,987 आवेदन प्राप्त हुए और 75,881 स्वीकृत किए गए। यहां 120.46 करोड़ रुपये की ऋण राशि मंजूर हुई है। अलीगढ़ तीसरे स्थान पर है। यहां 68,001 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 63,475 स्वीकृत किए गए और 103.95 करोड़ रुपये की ऋण राशि मंजूर हुई। वहीं मुरादाबाद में 48,334 आवेदन प्राप्त हुए, 46,563 स्वीकृत हुए और 70.58 करोड़ रुपये की ऋण राशि मंजूर की गई।

महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, स्वनिधि योजना में मेरठ चौथे स्थान पर

योगी सरकार की महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मुहिम में स्वनिधि योजना भी अहम भूमिका निभा रही है। योजना के तहत महिला आवेदकों की हिस्सेदारी के मामले में मेरठ प्रदेश में चौथे स्थान पर है। यहां कुल आवेदकों में 45 प्रतिशत महिलाएं और 55 प्रतिशत पुरुष हैं। आगरा में महिला आवेदकों की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक है। अलीगढ़ में 49 और मुरादाबाद में 48 प्रतिशत महिलाएं योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन कर रही हैं। गाजियाबाद में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत और फिरोजाबाद में 42 प्रतिशत है। सहारनपुर, वाराणसी और गोरखपुर में 41-41 प्रतिशत महिला आवेदक हैं।

झांसी में महिलाओं की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत, कानपुर और बरेली में 37-37 प्रतिशत, लखनऊ और मथुरा-वृंदावन में 35-35 प्रतिशत, प्रयागराज में 31 प्रतिशत, अयोध्या में 24 प्रतिशत और शाहजहांपुर में 21 प्रतिशत है। योजना में महिलाओं की यह भागीदारी बताती है कि वे छोटे कारोबार के माध्यम से परिवार की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

प्रमुख नगर निगमों की स्थिति

नगर निगम | कुल आवेदन | कुल स्वीकृति | स्वीकृत राशि ||

आगरा | 95,136 | 88,848 | 133.44 करोड़ ||

मेरठ | 80,987 | 75,881 | 120.46 करोड़ ||

अलीगढ़ | 68,001 | 63,475 | 103.95 करोड़ ||

मुरादाबाद | 48,334 | 46,563 | 70.58 करोड़ |

डाटा सारणी : महिला और पुरुष आवेदकों की हिस्सेदारी

नगर निगम महिला – पुरुष

आगरा 56 – 44

अलीगढ़ 49 – 51

मुरादाबाद 48 – 52

मेरठ 45 -55

गाजियाबाद 43 -57

फिरोजाबाद 42 – 58

सहारनपुर -41 – 59

वाराणसी 41 -59

गोरखपुर -41 -59

झांसी – 39 -61

कानपुर -37 -63

बरेली -37 -63

लखनऊ – 35 – 65

मथुरा-वृंदावन – 35 – 65

प्रयागराज -31 – 69

अयोध्या – 24 – 76

शाहजहांपुर – 21 – 79

नोट : महिला और पुरुष आवेदकों की हिस्सेदारी प्रतिशत में है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular