
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष हाजी शारिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने थाना लिसाड़ी गेट और थाना कोतवाली के नवनियुक्त थाना प्रभारियों का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान हाजी शारिक ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की।


