HomeTrendingधर्मआभा मानव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, ओमकार के गुंजन के...

आभा मानव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, ओमकार के गुंजन के साथ हुआ ध्यान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक गुरु रवि शंकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। दीप प्रज्ज्वलन चंदा व मानस, मधु व सुनील और मधु अग्रवाल व आभा गोविल ने किया।

कार्तिक मास के समापन पर सभी ने ओमकार के गुंजन के साथ ध्यान किया। मानस ने गणराया जय गणराया गाकर गणपति वंदना की। छाया ने साची प्रीत जो तुम सो जोड़ी गाया। नीलम ने हरी ओम नमः शिवाय भजन गाकर शिव वंदना की। विपुल ने श्रीमन्नारायण नारायण हरि हरि गाकर भगवान विष्णु की आराधना की। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular