रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सद्भावना जागृति फाउंडेशन ने निर्बल वर्ग की दो बेटियों को कन्यादान दिया।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने खुशबू पुत्री दीपक निवासी गांधार दरवाजा और छोटी निवासी हनुमान चौक के घर जाकर कन्यादान दिया।फाउंडेशन ने दोनों बेटियों को अलग-अलग 5100-5100 रुपये, एक-एक जोड़ी पायल बिछुए, बेडशीट, डबल बेड कंबल, डिनर सेट, बाउल सेट, 5-5 साड़ी, 5-5 जेंट्स पैंट-शर्ट जोड़े देकर सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मदद पाकर परिजन भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, संगीता प्रजापति, विभूति सक्सेना, रेखा सैनी, अग्रज सक्सेना मौजूद रहे। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष पांच बेटियों का कन्यादान करता है।


