नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं को यातायात नियमों से अवगत कराया गया।
सर्वप्रथम रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ. पूजा राय ने अभियान के बारे में जानकारी दी। रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य छात्राओं ने वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां, ट्रैफिक नियमों, हेल्पलाइन नंबरों सहित अन्य नियमों के बारे में महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को अवगत कराया।

यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों को महाविद्यालय में अलग-अलग जगह नोटिस बोर्ड पर लगाकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं तथा रोड सेफ्टी क्लब की वॉलिंटियर छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।


