नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कैंट जनरल अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया। इस दौरान छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन मौजूद रहे।
वाजपेई ने कहा कि जन औषधि केंद्र में आम नागरिकों को जेनेरिक दवाइयां बहुत कम दर पर उपलब्ध होंगी। किसी भी डॉक्टर के पर्चे पर लिखी दवाइयां आसानी से कम दर पर प्राप्त की जा सकेंगी। उन्होंने एक पौधा भी रोपित किया।
इस अवसर पर कैंट जनरल अस्पताल के डॉ. असीम रस्तोगी, अस्पताल के सभी कर्मचारी, छावनी परिषद कार्यालय के प्रमुख जयपाल सिंह तोमर, प्रशासनिक अधिकारी पीयूष गौतम, सहायक अभियंता वी.के. त्यागी, सफाई अधीक्षक प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक अभिषेक गंगवार और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।


