Homeएजुकेशनकौमी एकता पर प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

कौमी एकता पर प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कौमी एकता सप्ताह के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की ओर से महाविद्यालय परिसर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विषय कौमी एकता, राष्ट्रीय एकता, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और भाषाई विविधता रहा।

प्रो. स्वर्णलता कदम ने छात्राओं को बताया कि भारत की भाषाई विविधता देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को दर्शाती है। यह संचार और एकता में चुनौती भी है और सीखने, आगे बढ़ने और समझने का अवसर भी है।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। परिणाम 25 नवंबर को कौमी एकता सप्ताह के समापन पर घोषित होंगे। विजयी छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

आयोजन प्रो. स्वर्णलता कदम ने किया। इस दौरान डॉ. राधा रानी, डॉ. जूही बिरला, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सोशल और डॉ. राजीव कुमार मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular