नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन चालकों के लिए मेडिकल कैंप आयोजित हुआ। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव और ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।
कैंप में रोडवेज बस चालकों सहित 150 से अधिक चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और आंखों की जांच सहित अन्य सामान्य परीक्षण हुए।
कैंप का उद्देश्य चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित परीक्षण से सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान चालकों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर वाहन चलाने, पर्याप्त विश्राम करने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया गया


