नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ मेरठ यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को सुरक्षित सड़क पार कराने में सहायता की।
यातायात पुलिस ने विशेष रूप से ऐसे लोगों का ध्यान रखा, जिन्हें अत्यधिक यातायात के कारण सड़क पार करने में कठिनाई होती है।यातायात पुलिस का संदेश है कि सुरक्षित यातायात के साथ मानवता की सेवा भी संकल्प है।


