Homeउत्तर प्रदेशमेरठतरंग फेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिले प्रशस्ति पत्र...

तरंग फेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिले प्रशस्ति पत्र व मेडल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मेरठ परिसर में तरंग फेस्ट विशेष बाल दिवस के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।

महिला कल्याण विभाग की ओर से 01 नवंबर से 15 नवंबर तक चित्रकला, निबंध, खेलकूद, बाल अधिकार, हेल्प कैंप, नाटक, ड्रामा सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), राजकीय बाल गृह (बालिका), पश्चात्वर्ती, नारी निकेतन शरणालय व दत्तक ग्रहण के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, अतिविशिष्ट मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार, विशेष अतिथि एसपी सिटी विनायक गोपाल घोसले, एसीएमओ नम्रता सिंह व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा, डिप्टी सीपीओ पुनीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव व संस्थाओं के सभी अधीक्षक, कर्मचारी व बालक मौजूद रहे।

मंच संचालन अशोक कुमार ने किया। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular