नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति पंजी व प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से रविवार को समर गार्डन, 60 फुटा रोड, एक मीनारा मस्जिद के पास निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया।
कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जज व सुप्रीम कोर्ट सीनियर एडवोकेट ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा व एससी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कारी शफीकुर्रहमान कासमी व कारी अफ्फान का स्वागत किया गया। सुभारती मेडिकल कॉलेज व सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने हजारों मरीजों की जांच की और दवाइयां वितरित कीं। दर्जनों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कैम्प में फिजिशियन, दांत, आंख, कान, नाक, गला, पैथोलॉजी रक्त जांच, गायनिक जांच हुई तथा निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। जांच टीम में डॉ. रविंद्र जोशी, डॉ. दिया, डॉ. भूमिका, डॉ. नितिन, डॉ. मानस, डॉ. कुणाल, डॉ. अपूर्व, डॉ. अनमोल दीप कौर, डॉ. प्रगति, डॉ. आशीष, डॉ. सचि, डॉ. मोनीश शामिल रहे।


