Homeउत्तर प्रदेशमेरठपरिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग से 5 वैवाहिक विवाद सुलझे, दंपति फिर...

परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग से 5 वैवाहिक विवाद सुलझे, दंपति फिर साथ रहने को राजी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ।  परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ में 25 नवंबर को कुल 113 पत्रावलियां काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

काउंसलर्स ने विवाहित दंपतियों के मध्य उत्पन्न पारिवारिक विवादों को गंभीरता से सुनते हुए दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की। आपसी संवाद, समझ एवं सहमति के माध्यम से उनके वैवाहिक जीवन को पुनः सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग के फलस्वरूप कुल 113 पत्रावलियों में से 5 वैवाहिक विवादों का सफल निस्तारण करते हुए संबंधित दंपतियों के मध्य आपसी सहमति से साथ रहने का समझौता कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कारणों से 28 पत्रावलियां बंद की गईं, जबकि शेष 80 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को अवगत कराया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular