नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित बीएसके मॉडल स्कूल में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर विशेष कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ शबद गायन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने शबद गायन किया। बाद में सभी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की।
प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने सत्य, प्रेम, सेवा और समानता का मार्ग दिखाया है। निदेशक कर्मेंद्र सिंह ने कीरत करो, नाम जपो, वंड छको के सिद्धांत को जीवन में अपनाने की बात कही। अंत में सुखविंदर सिंह ने आभार व्यक्त किया।


