Homeउत्तर प्रदेशमेरठशोभित विश्वविद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग के युवा सशक्तिकरण एवं कौशल विकास...

शोभित विश्वविद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग के युवा सशक्तिकरण एवं कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

डा. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु युवा सशक्तिकरण एवं कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम स्वयम् प्लस मंच के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर समान रूप से ध्यान देना जरूरी है। प्रो-वाइस चांसलर ने कहा कि खुश रहने की कला ही आर्ट ऑफ लिविंग है। जीवन में सकारात्मकता, प्रसन्नता और संतुलन बनाए रखना सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। NICE स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की निदेशक प्रो. क्षमता चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं जीवन की चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक कौशल प्रदान करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत योग, श्वास तकनीक, ध्यान एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से तनाव प्रबंधन, एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं स्वयम् प्लस पर नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसकी नियमित कक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होंगी। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन संचित जैन एवं काव्या नागपाल होंगे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. नेहा त्यागी ने किया, जबकि मंच प्रबंधन मोहम्मद अहमद द्वारा किया गया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ मानसिक, भावनात्मक एवं व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें जीवन और करियर की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने के लिए तैयार करना है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular