Homeउत्तर प्रदेशमेरठसलाउद्दीन सैफी खडौली बने महानगर उपाध्यक्ष

सलाउद्दीन सैफी खडौली बने महानगर उपाध्यक्ष

सूरज कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर श्याम लाल पाल की अनुमति से मेरठ महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने सलाउद्दीन सैफी खड़ौली को उनकी कार्यशैली और मेहनत को देखते हुए उन्हें मेरठ में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मेरठ का महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, और अपेक्षा की है कि ये पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ते हुए पार्टी के संविधान के अनुरूप जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे । जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए, ये जिम्मदारी उन्हें सौंपी गई है। इससे पहले ये जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा, महानगर अध्यक्ष शिक्षक सभा, महानगर उपाध्यक्ष युवजन सभा के पदो पर रहे है। शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, डॉ. शरद अग्रवाल, प्रोफेसर जलीस अहमद, डॉ.अनीता पुंडीर कौशल, ओम प्रकाश महामना, दुली चंद यादव, हाजी शाकिब सईद, हरप्रीत आहूजा, कुलदीप सैन पार्षद, मनोज चपराना, मुमताज आलम, परवेज मलिक, जुबैर पठान, अंकुश लोधी, खालिद राजपूत, सूरज पाल, धर्मवीर सिंह, ब्रजमोहन सैनी, डॉ कय्यूम, राम जानकी यादव, राहुल कुमार आदि ने बधाई दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular