नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल ने जीत प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में डीपीएस बहसूमा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 33, युवराज ने 30, वंश ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से पार्थ ने तीन, रिहान ने दो, कुश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 12.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अभिजीत नपे 50, अजय ने 32, रिहान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में समीर, निखिल और अरबाज को एक-एक विकेट ही मिल सका। मैच के बाद मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर कनिष्ठ जैन ने डीपीएस की टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अतहर अली ने बताया कि फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह 10 बजे से जेएमएसव वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और ऋषभ एकेडमी स्कूल के बीच होगा। पुरुस्कार वितरण दोपहर 2:30 पर मुख्य अतिथि डॉ. आयुष सिंघल व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रोहन सिंघल के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान होगा।


