HomeUncategorizedसोमेंद्र तोमर ने किया सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

सोमेंद्र तोमर ने किया सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

  • ₹666.31 लाख की लागत से जुर्रानपुर फाटक से नरहाड़ा होते हुए चंदसारा मोड़ तक होगा 2.970 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹666.31 लाख की लागत से जुर्रानपुर फाटक से नरहाड़ा होते हुए चंदसारा मोड़ तक 2.970 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का आज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा० सोमेंद्र तोमर ने स्थानीय ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डा० सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी। इस मार्ग के बेहतर होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में लाभ मिलेगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular