नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और शोध के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से 32वीं जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 (उत्तर प्रदेश पश्चिम) का आयोजन 25 एवं 26 नवंबर को जेपी एकेडमी, मवाना रोड, मेरठ में किया गया। इस वर्ष कांग्रेस की मुख्य थीम ‘टिकाऊपन के लिए विज्ञान और नवाचार’ रखी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनका विशेषज्ञों की ज्यूरी ने मूल्यांकन किया। ज्यूरी पैनल में डॉ. राजीव मेहरा, डॉ. आशा, डॉ. संगीता, डॉ. शशि बाला, डॉ. सुप्रिया तोमर, स्वाति शर्मा और डॉ. संध्या शर्मा शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त राज्य शैक्षणिक समन्वयक निशा राणा, स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक शर्मा, प्रिंसिपल संजीव शर्मा और विज्ञान प्रगति अधिकारी बृजेश कुमारी शामिल रहे।
परिणामों में सीनियर वर्ग में पुष्कर दत्त ने 166 अंक प्राप्त कर प्रथम, विक्की ने 163 अंकों के साथ द्वितीय और रिया शर्मा ने 162.5 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सबा नूर 158 अंकों के साथ चतुर्थ, पलाक्षी नूर 152 अंकों के साथ पंचम और वाणी शर्मा 150 अंकों के साथ षष्ठम स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में ध्रुविल और शिवांश का चयन किया गया, जबकि आराध्या एवं अदीबा को वेटिंग सूची में रखा गया। इस प्रकार कुल 9 प्रोजेक्ट का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।


