Homeउत्तर प्रदेशमेरठविम्स में एमबीबीएस के सत्र 2026-27 बैच में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए...

विम्स में एमबीबीएस के सत्र 2026-27 बैच में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम ’’नवोन्मेष-2026’’ का शानदार आयोजन

विश्वास राणा

नित्य संदेश, अमरोहा। वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) के टैगोर सभागार में एम0बी0बी0एस0 के 2026-27 बैच के नवप्रवेशित स्टूडैन्टस के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम ’’नवोन्मेष-2026’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, डीन मेडिकल डाॅ0 प्रभु एम0एच0, एडिशनल एम0एस0 डाॅ0 अमित जैन, कल्चर कमेटी की चेयरपर्सन डाॅ0 सुप्रीति भटनागर आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं हवन में राष्ट्र कल्याण/ राष्ट्र आरोग्य के लिए आहुति देकर किया।

अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का डंका बज रहा है, जिसमें युवाओ विशेष रूप से चिकित्सा क्षेत्र के लिए काम करने वाले युवाओ के लिए शोध नवाचारो के साथ नयी अत्याधुनिक तकनीको के समावेश से क्रान्तिकारी सकारात्मक बदलाव देखने को मिले है। आज अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत दुनिया के दिग्गज देश चिकित्सा क्षेत्र में आशा भरी नजरो से भारत की ओर देख रहे है। वैश्विक महामारी कोविड में भी भारत ने चिकिसा क्षेत्र में अपनी मजबूत नेतृत्व क्षमता से स्वदेशी वैक्सीन बनाकर ना सिर्फ 140 करोड़ भारतीय की जान बचाने का काम किया, बल्कि दुनिया के दिग्गज देशो को वैक्सीन निर्यात करके विश्व स्वास्थय एवं विश्व कल्याण के प्रति अपनी प्रभावी प्रतिबद्धता पूरी दुनिया के सामने रखी।

एम0बी0बी0एस0 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओ के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ’’नवोन्मेष-2026’’ को डीन एकेडमिक डाॅ0 रमा शंकर, एडिशनल एम0एस0 डाॅ0 अमित जैन, एनाटामी विभागाध्यक्ष प्रो0 गुरदीप कल्याण, फिजियोलाॅजी एच0ओ0डी0 डाॅ0 सीमा, बायोकेमेस्ट्री एच0ओ0डी0 डाॅ0 संगीत कपूर आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाॅ0 वीरभद्र, डाॅ0 प्रतीक, डाॅ0 सचिन, डाॅ0 शीश मनी, डाॅ0 रूही फातिमा, डाॅ0 रोहित, डाॅ0 दिव्याश्री, डाॅ0 सेल्वा कुमार, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रह। कार्यक्रम का शानदार संचालन एम0बी0बी0एस0 फाइनल के इंर्टन डाॅ0 अनिकेत पंत एवं डाॅ0 जानवी शर्मा ने किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular