HomeUncategorizedधनसिंह कोतवाल देशभक्त पदयात्रा, शहीद स्मारक पर हुआ समापन

धनसिंह कोतवाल देशभक्त पदयात्रा, शहीद स्मारक पर हुआ समापन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 1857 की जनक्रांति के महानायक अमर शहीद क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव माह में सोमवार को मेरठ में देशभक्त पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे कमिश्नरी चौराहे पर स्थित धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थल से समाजसेवी राजबल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा अंबेडकर चौक, कचहरी पूर्वी द्वार, ईस्टर्न कचहरी मार्ग, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, खैर नगर चौराहा और जली कोठी चौराहे से होती हुई शहीद स्मारक पहुंची, जहां प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।

इस मौके पर शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि धनसिंह कोतवाल का जीवन साहस, नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम और बलिदान का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने 1857 की क्रांति में मेरठ की भूमिका को नई पहचान दिलाई। उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश धामा, अहिलकार नागर, पार्षद गुलबीर सिंह, प्रधानाचार्य संजीव नगर, अजय कुमार, संजीव धामा, पार्षद तेजपाल सिंह पोसवाल, इंस्पेक्टर चेतन सिंह, पूर्व डीएसपी बले सिंह, महिला संयोजिका सुगम सिंह धामा, रावत, सोनू सोम, मंजू नागर, रेनू चौधरी, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र कश्यप, पार्षद सुरेंद्र भड़ाना, अरुण खटाना, निरंकार चपराना सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular