नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का आयोजन एनसीसी इकाई, एनएसएस इकाई और रेंजर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। छात्राओं ने डॉ. राखी त्यागी के निर्देशन में “छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान” एवं “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” जैसे नारों से समाज को जागरूक किया।
इसी क्रम में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई। शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा राय ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का आयोजन लेफ्टिनेंट सिद्धी गुप्ता, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, डॉ. पूजा राय, एनएसएस अधिकारी, डॉ. सरस्वती जायसवाल और डॉ. प्रतिमा चौरसिया, रेंजर्स लीडर ने किया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप का मार्गदर्शन रहा। मीडिया समन्वयक डॉ. प्रीति सिंह रहीं।


