HomeUncategorizedकौमी एकता सप्ताह में कमजोर वर्ग दिवस पर ऑनलाइन संगोष्ठी

कौमी एकता सप्ताह में कमजोर वर्ग दिवस पर ऑनलाइन संगोष्ठी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वारा कमजोर वर्ग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह के मार्गदर्शन में हुई। मुख्य वक्ता डॉ. जूही बिरला, असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) ने कमजोर वर्गों के उत्थान, सामाजिक न्याय, समानता एवं कौमी एकता पर विचार व्यक्त किए और छात्राओं को कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण ने बताया कि हर वर्ष 22 नवंबर को मनाया जाने वाला यह दिन समाज के आर्थिक या सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का पैमाना भव्य इमारतें नहीं, बल्कि सबसे कमजोर व्यक्ति का सुरक्षित और सशक्त होना है।

गोष्ठी में शगुन, हयात, आयुषी, राधिका, शीतल पाल, सोनल, काजल आदि छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी छात्राओं ने कमजोर वर्गों के उत्थान में सहयोग और कौमी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular