नित्य संदेश ब्यूरो
बड़ौत। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बागपत की बैठक बड़ौत में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदीप त्यागी ने समाज को बचाने के लिए धर्म जागरण यात्रा का आह्वान किया।
बैठक में आगामी माह में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन को लेकर योजना बनाई गई। जनवरी माह में लगने वाले कुंभ मेले में कैंप की व्यवस्था रहेगी, जिसमें 10 हजार लोगों के रुकने, रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉकों में समिति खड़ी करने और 500 हिंदू केंद्र खड़े करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला मंत्री ऋषिपाल सैनी, जिला अध्यक्ष अरविंद तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी व महेंद्र त्यागी और जिला मंत्री मुकेश उपस्थित रहे।


