Homeउत्तर प्रदेशमेरठआचार्य सौरभ सागर का विहार, जगह-जगह हुई आरती

आचार्य सौरभ सागर का विहार, जगह-जगह हुई आरती

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आज प्रातः 6:15 बजे आचार्य सौरभ सागर महाराज का विहार दिल्ली रोड स्थित विवेक बाफर, महानगर अध्यक्ष लोकदल, गॉडविन कॉलोनी से डिफेंस कॉलोनी सरधना रोड के लिए हुआ।

मार्ग में जगह-जगह आचार्य की भव्य आरती की गई एवं भक्तों ने पाद प्रक्षालन किया। विहार में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।विहार करते हुए आचार्य सुकौशल जैन, डिफेंस कॉलोनी के यहां पहुंचे, जहां उनकी आहारचर्या हुई। संध्या काल में गुरु भक्ति की गई। आचार्य ने सभी गुरुभक्तों को आशीर्वाद दिया।

प्रवक्ता सुनील कुमार जैन ने बताया कि कल आचार्य का विहार MIET सरधना रोड के लिए होगा, जहां आहारचर्या एवं गुरु भक्ति संपन्न होगी।आयोजन में प्रमोद कुमार जैन एडवोकेट, सतेन्द्र जैन, रमाकान्त जैन, अनुज जैन एडवोकेट आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular