Homeउत्तर प्रदेशमेरठआतंकी की गिरफ्तारी पर भाजपा नेत्री ने पुलिस टीम को दी बधाई

आतंकी की गिरफ्तारी पर भाजपा नेत्री ने पुलिस टीम को दी बधाई

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर से जुड़े संदिग्ध आतंकी उजैद कुरैशी की मेरठ से गिरफ्तारी पर भाजपा नेत्री शाहीन परवेज ने एसपी सिटी विनायक भोसले और उनकी टीम को बधाई दी।

शाहीन परवेज ने कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए वचनबद्ध है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत किसी भी देशविरोधी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मांग की कि आतंकी नेटवर्क को पनाह देने वाले स्थानीय मददगारों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular