नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के तहत एनएसएस द्वितीय इकाई की ओर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने की।
प्रतियोगिता में अंजलि बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, माही बीकॉम तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय और गुलफसा बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में ज्योति चौधरी और डेजी वर्मा रहीं। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और आभार व्यक्त किया।


