विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के प्रायोजन में पांच दिवसीय शोध पद्धति कार्यक्रम (Research Methodology Programme) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का विषय “AI-Enabled Qualitative and Mixed-Methods Research: Digital Tools, Techniques and Interdisciplinary Approaches” है।
विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने इस पांच दिवसीय शोध पद्धति कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों को आधुनिक शोध तकनीकों और एआई आधारित अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रो-चांसलर डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत डेव, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) मानस रंजन पाणिग्रही, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पीयूष पांडे एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रो-चांसलर डॉ. राजीव त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने शोधकर्ताओं से आधुनिक तकनीकों को अपनाने के साथ शोध की मौलिकता एवं नैतिकता बनाए रखने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत डेव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शोध की गुणवत्ता एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रो. (डॉ.) मनविंदर सिंह पाहवा, प्रोफेसर एवं डीन, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर तथा प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र कुमार दांगी, प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया। अपने व्याख्यान में विशेषज्ञों ने शोध की बुनियादी अवधारणाओं, शोध अभिकल्पना, शोध प्रश्नों के निर्माण तथा शोध प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई आधारित उपकरण साहित्य समीक्षा, शोध योजना एवं डेटा विश्लेषण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हैं, लेकिन शोध की विश्वसनीयता, मौलिकता और अकादमिक नैतिकता बनाए रखना प्रत्येक शोधकर्ता की जिम्मेदारी है।

आगामी सत्रों में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से जुड़े अनेक प्रख्यात विशेषज्ञ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। इनमें प्रो. (डॉ.) नवीन गुप्ता, आईआईटी रुड़की; प्रो. (डॉ.) विवेक अग्रवाल, जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा; प्रो. (डॉ.) शिवोहम सिंह, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, हैदराबाद; प्रो. (डॉ.) सौरभ अग्रवाल तथा प्रो. (डॉ.) एस.एस. भनावत, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त प्रो. (डॉ.) पी.के. दशोरा एवं प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना भी विभिन्न सत्रों में अपने विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।
पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत साहित्य समीक्षा के लिए एआई टूल्स, शोध नमूना चयन, डेटा संग्रहण एवं विश्लेषण, परिकल्पना निर्माण एवं परीक्षण, सांख्यिकीय उपकरण तथा शोध में नैतिकता एवं पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का यह प्रयास शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक शोध तकनीकों से सशक्त बनाने के साथ-साथ अंतर्विषयक अनुसंधान, अकादमिक उत्कृष्टता और जिम्मेदार एआई आधारित शोध संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) सुमन कुमारी, प्रोफेसर एवं डीन, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (कन्वीनर) तथा डॉ. प्रीति मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट (को-कन्वीनर) के संयोजन में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) मानस रंजन पाणिग्रही, प्रो-वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पीयूष पांडे, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार सिंह, प्रो. (डॉ.) पुष्पा मेहदू, डीन, स्कूल ऑफ लॉ, प्रो. (डॉ.) करुणा जोशुआ, डॉ. शेषनाथ, डॉ. विकास पांडे, डॉ. लक्ष्यप्रिया, डॉ. प्रकाश पांडे, डॉ. आनंद मोहन, डॉ. आनंद सेन गुप्ता, डॉ. स्वाति, डॉ. संजय एवं सुश्री रिया चौधरी, मेरठ परिसर से निदेशक पंकज चौधरी मीडिया प्रभारी विश्वास राणा समेत सहित देशभर से लगभग पांच दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।


