Homeउत्तर प्रदेशअन्य जिलेगुर्जर शहीद विजय सिंह पथिक के जन्मदिवस पर हस्तिनापुर-मवाना में होगी विशाल...

गुर्जर शहीद विजय सिंह पथिक के जन्मदिवस पर हस्तिनापुर-मवाना में होगी विशाल किसान रैली

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। किसान ट्रस्ट द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब में अमर शहीद गुर्जर विजय सिंह पथिक के जीवन और संघर्ष पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि रहे।

जयंत सिंह ने कहा कि पथिक का जीवन किसान स्वाभिमान, संगठन और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल है। बिजौलिया किसान आंदोलन से उन्होंने किसानों को संगठित कर अधिकारों की आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

गोष्ठी में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, के.सी. त्यागी, पूर्व सांसद मलूक नागर, सांसद चंदन चौहान, अशोक यादव, विधायक मदन भैया तथा किसान ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन चंदन चौहान ने किया।

किसान ट्रस्ट की ओर से डॉ. यशवीर सिंह, विनय प्रधान एवं टीम ने जयंत सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और पथिक का चित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया।

किसान ट्रस्ट ने घोषणा की कि पथिक के जन्मदिवस पर 27 फरवरी 2027 को हस्तिनापुर-मवाना में विशाल किसान रैली आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विजय सिंह पथिक सम्मान एवं पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि पथिक की विरासत को आगे बढ़ाना और उनके विचार नई पीढ़ी तक पहुंचाना ट्रस्ट का संकल्प है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular